Home > Crime > प्रदीप हत्याकांड का पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज, नजर आए हत्यारोपी

प्रदीप हत्याकांड का पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज, नजर आए हत्यारोपी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में हुए प्रदीप सिंह हत्याकांड का पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें हत्यारोपी मुन्ना हाथ में पिस्टल लिए प्रदीप का इंतजार करता दिख रहा है। गौरतलब है कि 13 फरवरी को अमरनाथ गिरोह के मुख्य सदस्य प्रदीप की बुनियादी में श्मशान घाट के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे मुन्ना की तलाश में बिहार समेत विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर रही है। रविवार को पुलिस 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply