Home > Crime > बिरसानगर जोन नंबर 4 के रहने वाले सिक्योरिटी एजेंसी संचालक के घर चोरों ने बोला धावा, नकदी व जेवरात समेत साढे 5 लाख की चोरी

बिरसानगर जोन नंबर 4 के रहने वाले सिक्योरिटी एजेंसी संचालक के घर चोरों ने बोला धावा, नकदी व जेवरात समेत साढे 5 लाख की चोरी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 4 के रहने वाले सिक्योरिटी एजेंसी संचालक चंद्रभान सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चंद्रभान सिंह जमशेदपुर से बाहर गए थे। वह वर्धमान गए थे। वर्धमान में उनके रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कर्म था। श्राद्ध कर्म में शामिल होने के बाद शनिवार को जब चंद्रभान सिंह घर लौटे तो देखा कि घर में चोरी हो गई है। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें –गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भोला बागान रोड नंबर 12 में युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply