Home > India > उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने सीएम एकनाथ शिंदे को अपने खिलाफ वर्ली से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने सीएम एकनाथ शिंदे को अपने खिलाफ वर्ली से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

बोले हिम्मत है तो चुनाव लड़ कर दिखाएं, औकात समझ में आ जाएगी
न्यूज़ बी रिपोर्टर, मुंबई:
पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एकनाथ शिंदे के खिलाफ आदित्य कमर कस कर मैदान में उतर आए हैं। आदित्य ठाकरे ने चुनौती दी है कि अगर एकनाथ शिंदे में दम है तो वह वर्ली से उनके खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़कर दिखाएं। औकात समझ में आ जाएगी।
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में फूट डालकर एक गुट को अपने पक्ष में किया और फिर भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बन बैठे। तब से शिवसेना के दोनों गुटों में लगातार तकरार चल रही है। आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को असंवैधानिक मुख्यमंत्री बताया और कहा कि वह चुनाव में शिवसेना का सामना नहीं कर सकते। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता शिवसेना को धोखा देने वाले एकनाथ शिंदे को सबक सिखाएगी। आदित्य ठाकरे महा विकास आघाडी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
9 राज्यों में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव
देश में इस साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम शामिल हैं। वहीं, अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव होगा और लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।
ये खबर भी पढेंरूस से बढ़ रही है भारत की दोस्ती, सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का रूस ने दोहराया समर्थन

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत