Home > Jamshedpur > एमजीएम थाना क्षेत्र के जयपाल कॉलोनी में एक घर में चोरी, नकदी समेत 5 लाख रुपए का सामान पार कर ले गए चोर

एमजीएम थाना क्षेत्र के जयपाल कॉलोनी में एक घर में चोरी, नकदी समेत 5 लाख रुपए का सामान पार कर ले गए चोर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर जयपाल कॉलोनी में एक घर में चोरी हुई है। चोरों ने बृजेश कुमार के घर पर धावा बोलकर घर में रखा नकदी और जेवरात समेत 5 लाख रुपए का सामान पार कर दिया है। बृजेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर में 40 हजार रुपए नकद रखा था। बृजेश 8 जनवरी को अपने परिवार के साथ रांची शिफ्ट हो गए हैं। घटना की जानकारी बृजेश को तब हुई जब रविवार को उनका बेटा विवेक घर पहुंचा। विवेक ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर सामान बिखरा हुआ है। अलमीरा का भी ताला टूटा हुआ है। उसने फोन पर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता बृजेश फौरन जमशेदपुर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। रांची के एक शराब फैक्ट्री में बृजेश काम करते हैं। इसी सिलसिले में वह रांची शिफ्ट हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढें – बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, महिला गंभीर रूप से जख्मी

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!