Home > Jamshedpur > गोलमुरी यातायात पुलिस ने जेम्को चौक से मनीफीट और साउथ पार्क गेट तक अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाया अभियान, 25 वाहनों पर जुर्माना

गोलमुरी यातायात पुलिस ने जेम्को चौक से मनीफीट और साउथ पार्क गेट तक अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाया अभियान, 25 वाहनों पर जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी यातायात पुलिस ने जेम्को चौक से मनीफीट और साउथ पार्क गेट के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। शनिवार को इस अभियान में लगभग 25 वाहनों से जुर्माना वसूला गया है। यह ऐसे वाहन हैं जो सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने कई बार इस इलाके में अनाउंसमेंट कराया है कि लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क ना करें। इससे यातायात प्रभावित होता है। लेकिन, लोग नहीं मान रहे हैं। गोलमुरी यातायात पुलिस कई बार अभियान चला चुकी है। शनिवार को फिर अभियान चलाया गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक, ट्रेलर और हाईवा पर जुर्माना किया गया है। गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी कुमार भूषण ने बताया कि 25 वाहनों पर जुर्माना किया गया है। इनसे प्रति वाहन ₹1000 का जुर्माना वसूला जाएगा।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पुलिस सोमवार को साकची थाना परिसर में खोए और चोरी हुए 500 मोबाइल का करेगी वितरण, एसएसपी ने लिया स्थल का जायजा

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply