Home > Health > धनबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग की घटना के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिए जांच के आदेश, डाक्टर व परिवार के 6 लोगों की दम घुटने से मौत

धनबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग की घटना के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिए जांच के आदेश, डाक्टर व परिवार के 6 लोगों की दम घुटने से मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिए जांच के आदेश, मांगी रिपोर्ट
झारखंड के धनबाद के पुराना बाजार एक्सचेंज रोड स्थित प्रसिद्ध डॉक्टर सीसी हाजरा अस्पताल में शुक्रवार की देर रात आग लगने से हाजरा परिवार के 6 लोगों की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जांच के बाद धनबाद के जिला प्रशासन से फौरन रिपोर्ट मांगी है। साथ ही घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में मृतकों में डॉक्टर विकास हाजरा उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा, डॉक्टर विकास के भांजे सोहेल कंगारू, खाना बनाने वाली तारा और डॉक्टर विकास हाजरा के दो मेहमान शामिल हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि इन लोगों की मौत आग में जलने से नहीं हुई। इन्हें जहरीली गैस के चलते इनकी मौत हुई है। विकास हाजरा डॉक्टर सीसी हाजरा के पुत्र हैं। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। बैंक मोड़ थाना पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया है। समूह को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना में 4 लोग गंभीर हैं। उन्हें अस्पतालों में भर्ती किया गया है। बताते हैं कि डॉ हाजरा का आवास अस्पताल से सटा हुआ है।

यह भी पढें – टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर फहराया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा

पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी थी।। जब घटना हुई तो डॉक्टर हाजरा का परिवार अपने घर में सो रहा था। अस्पताल कर्मियों ने करीब 2:30 बजे बैंक मोड़ थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी थी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। डॉ विकास हाजरा जहरीली गैस के चलते गंभीर थे। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी विकास हाजरा की मौत हुई। आग बुझाने में एक दमकल कर्मी। मनीष कुमार भी बुरी तरह झुलस गया है। अस्पताल के कर्मचारी बंटी कुमार का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। तीन मंजिली इमारत की तीसरी मंजिल के गलियारे में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसके बाद डॉ विकास हाजरा और प्रेमा के कमरे में धुआं भर गया। घर में सरस्वती पूजा को लेकर मेहमान भी आए थे। वह भी घर में सो रहे थे। घर में धुआं भरने से उनकी भी मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आग कैसे लगी थी।
इसे भी पढ़ेंइंडियन सुपर लीग के मैच में मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर को 2-1 से हराया

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी