Home > Jamshedpur > गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस की तैयारी के दौरान मैदान में खड़े ट्रेलर के केबिन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस की तैयारी के दौरान मैदान में खड़े ट्रेलर के केबिन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस की तैयारी के दौरान मंगलवार को मैदान में खड़े ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। केबिन में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर मौजूद जवानों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने टाटा स्टील के दमकल को आग लगने की सूचना दी। थोड़ी देर में टाटा स्टील की दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और ट्रेलर के केबिन में लगी आग को बुझाया गया। बताते हैं कि गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर गोपाल मैदान में वेल्डिंग का काम भी चल रहा है। वेल्डिंग करने के दौरान ही ट्रेलर के केबिन में आग लगी थी। इस आग में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि आग लगी थी। लेकिन, इसे स्थानीय लोगों और दमकल की गाड़ी की मदद से फौरन बुझा दिया गया।
यह भी पढें – डीसी विजय जाधव ने 84 जनसेवकों का ट्रांसफर किया तो भड़क गईं जिला परिषद अध्यक्ष

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply