Home > Business > सब्जी की खेती में सालाना एक लाख रुपए की आमदनी करने वाले पटमदा के किसान घोषित हुए प्रगतिशील कृषक

सब्जी की खेती में सालाना एक लाख रुपए की आमदनी करने वाले पटमदा के किसान घोषित हुए प्रगतिशील कृषक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सब्जी की खेती में सालाना एक लाख रुपए की आमदनी करने वाले पटमदा के लावा गांव के रहने वाले किसान कंचन दास प्रगतिशील कृषक घोषित हुए हैं। जिला प्रशासन ने उन्हें प्रगतिशील कृषक की उपाधि दी है। अधिकारियों ने बताया कि कंचन दास सब्जियों की खेती कर एक लाख रुपए सालाना आमदनी कर रहे हैं। कंचन दास ने साल 2013 से अपने गांव के कृषक मित्र के रुप में काम शुरू किया था। उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से साल 2017 में 50 हजार रुपए का लोन मिला था। इस लोन से उन्होंने अपनी 2 एकड़ जमीन में साग सब्जी की खेती शुरू की थी। कुसुम योजना के तहत अनुदान मिला तो सोलर पंप लगाकर खेतों की सिंचाई शुरू की। कंचन का कहना है कि उन्हें केसीसी लोन का लाभ मिलता रहे और कर्ज का दायरा बढ़ेगा तो खेती के साथ वह पशुपालन व मत्स्य पालन भी करेंगे और अपनी आमदनी को और बढ़ाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि विभाग और उद्यान विभाग कंचन दास को समय-समय पर प्रशिक्षण देता रहता है।
यह भी पढें- गणतंत्र दिवस को लेकर गुरुवार को शहर में रहेगी नो एंट्री, प्रशासन ने जारी किया आदेश

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply