Home > Railway > टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने चांडिल डैम में नौका विहार में पर्यटकों के बीच डूबते व्यक्ति को बचाने का किया माक ड्रिल+ वीडियो

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने चांडिल डैम में नौका विहार में पर्यटकों के बीच डूबते व्यक्ति को बचाने का किया माक ड्रिल+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने चांडिल डैम में नौका विहार करने वाले पर्यटकों के बीच डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का माक ड्रिल किया और सैलानियों को जागरूक किया कि अगर ऐसा हो तो क्या करना चाहिए। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने एक दिवसीय कार्यशाला का भी यहां आयोजन किया गया।

डैम में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कामा गल

कार्यशाला में सिविल डिफेंस के वालंटियर ने मैन मेड स्ट्रक्चर बनाने समेत अन्य बचाव कार्य का लोगों को प्रशिक्षण दिया और बताया कि किस तरह पीड़ित की जान की रक्षा की जा सकती है। डैम में पानी में डूब रहे व्यक्ति को रस्सी के जरिए कैसे निकाला जाए और उसको प्राथमिक उपचार देकर किस तरह उसके जीवन की रक्षा की जाए। पर्यटकों को इस बारे में जागरूक किया गया। रेलवे क्रॉसिंग फाटक पार करने के नियमों की भी जानकारी दी गई। इस एक, दिवसीय कार्यशाला शिविर में प्रशिक्षण का काम टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। इसके अलावा, विधि वाटर मैनशिप अनुदेशक कल्याण कुमार साहू, गीता कुमारी, रेखा देवी, अनामिका मंडल, रीता शर्मा आदि भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद थीं।
यह भी पढें – गणतंत्र दिवस को लेकर गुरुवार को शहर में रहेगी नो एंट्री, प्रशासन ने जारी किया आदेश

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!