Home > Jamshedpur > परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को टीएमएच से इलाज के लिए ले जाया गया चेन्नई, एयर एंबुलेंस से गए

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को टीएमएच से इलाज के लिए ले जाया गया चेन्नई, एयर एंबुलेंस से गए

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : प्रदेश के आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की हालत बिगड़ गई है। टीएमएच के डाक्टरों ने उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और एयर एंबुलेंस के जरिए परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को चेन्नई के अपोलो अस्पताल भेजा गया।

डीसी विजया जाधव

इस मौके पर डीसी विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार और डीटीओ दिनेश रंजन टीएमएच पहुंच गए थे। पहले परिवहन मंत्री को एंबुलेंस के जरिए एंबुलेंस से सोनारी एयरपोर्ट ले जाया गया और फिर वहां से उन्हें एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया। अधिकारियों का कहना है कि अब अपोलो में उनका इलाज चलेगा।

यह भी पढें – आजाद नगर के कुली रोड पर हुए शब्बीर हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल, एक को टीएमएच में कराया भर्ती

गौरतलब है कि टीएमएच में मंत्री की कोविड जांच की गई। उनमें कोरोना नहीं पाया गया। उनका अल्ट्रासाउंड भी हुआ। सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। गौरतलब है कि परिवहन मंत्री की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रविवार को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार था और उनका ब्लड प्रेशर काफी लो था। शुगर की भी शिकायत थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते चेन्नई रेफर किया गया है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप