Home > Jamshedpur > टाटानगर आरपीएफ ने सीआईबी के साथ कदमा के भगवती डिजिटल वर्ल्ड में की छापेमारी, संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

टाटानगर आरपीएफ ने सीआईबी के साथ कदमा के भगवती डिजिटल वर्ल्ड में की छापेमारी, संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर आरपीएफ ने सीआईडी के साथ मिलकर कदमा के भगवती डिजिटल वर्ल्ड में छापामारी की है। शुक्रवार को हुई इस छापामारी में आरपीएफ ने भगवती डिजिटल वर्ल्ड नामक दुकान से 38 ई टिकट बरामद किए हैं। इनमें से 32 ई तत्काल टिकट हैं और 6 ई जनरल टिकट हैं। टाटानगर के आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि इन टिकटों का मूल्य 54 हजार 380 रुपए है। इसके अलावा,, दुकान से एक मोबाइल, एक लैपटॉप प्रिंटर भी बरामद किया गया है। आरपीएफ ने भगवती डिजिटल वर्ल्ड के संचालक हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। टाटानगर के आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि सभी ई टिकट हेमंत कुमार की पर्सनल आईडी से निजी लाभ के लिए निकाले गए थे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply