Home > Crime > बर्मामाइंस पुलिस ने रियाज उर्फ लिकड़ी पर गोली चलाने के आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अफजल को दूसरे मामले में किया गिरफ्तार

बर्मामाइंस पुलिस ने रियाज उर्फ लिकड़ी पर गोली चलाने के आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अफजल को दूसरे मामले में किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना पुलिस ने 5 जनवरी की रात 9:30 बजे मुस्लिम बस्ती कैरेज कॉलोनी के रहने वाले लिकड़ी उर्फ रियाज़ पर फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शाहिद ने ही इस मामले में गोली चलाई थी और अंधेरे की वजह से वह पहचान नहीं सका था। इसलिए वह अफजल का नाम ले रहा था।

यह भी पढें – एमजीएम अस्पताल के सभी वार्डों में तीमारदारों के लिए रखे जा रहे स्टूल, बेड पर बैठने की मनाही

पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार करने के बाद साकची में प्रेस के सामने पेश किया और उसके बाद एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। सिटी एसपी ने बताया कि इन सभी के बीच एफसीआई के कुछ निर्माण कार्य को लेकर विवाद चल रहा था। इसीलिए, शायद गोली चलाई गई है। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस फायरिंग के कारण तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बर्मामाइंस थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में अफजल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अफजल का इस मामले से कोई संबंध नजर नहीं आया। उसको फायरिंग के दूसरे मामले में जेल भेजा गया है। अफजल पर पिछले साल 10 जुलाई को आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। अफजल भी मुस्लिम बस्ती कैरिज कॉलोनी का रहने वाला है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply