Home > Crime > साकची बाजार में बर्तन दुकान से रुपयों से भरा कैशबॉक्स चोरी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व नकद बरामद

साकची बाजार में बर्तन दुकान से रुपयों से भरा कैशबॉक्स चोरी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व नकद बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार लोहा लाइन स्थित गिरधारी लाल की बर्तन की दुकान से रुपयों से भरा कैशबॉक्स चोरी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह आदर्श नगर से गिरफ्तार किया गया। महिला का नाम रेखा कुमारी है। वह अस्थाई रूप से कदमा के न्यू रानी कुदर की रहने वाली है। पुलिस ने रेखा कुमारी के आदर्श नगर स्थित घर से चांदी का तीन जोड़ा पायल, चांदी का एक सिक्का, सोने के कान का झुमका, सोने का लॉकेट, सोने के हाथ का कंगन, सोने की अंगूठी, सोने की गले की चेन, कान की सोने की बाली, 1 लाख 28000 रुपए नकद और 5 मोबाइल फोन बरामद किया है। साकची थाने में एएसपी सुधांशु जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इसी महिला ने बिष्टुपुर में एक शादी समारोह में असद शाहीन नामक महिला का गहना और मोबाइल भी चोरी कर लिया था। असद शाहीन के जेवरात की चोरी की घटना 20 दिसंबर को हुई थी। पूछताछ में रेखा देवी ने असद शाहीन के गहने चोरी करने की घटना भी कुबूल कर ली है। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply