Home > Jamshedpur > शहीद शेख भिखारी के नाम पर अरबी उर्दू विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग, आम बागान में सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

शहीद शेख भिखारी के नाम पर अरबी उर्दू विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग, आम बागान में सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची के आम बागान मैदान में बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने देश की पहली जंगे आजादी के महानायक शहीद शेख भिखारी का शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद शेख भिखारी ने सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। रांची के चुटू पहाड़ी के पास बरगद के पेड़ से लटका कर अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दी थी। शेख ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।

यह भी पढें – बिष्टुपुर के कीनन स्टेडियम रोड पर बाग ए जमशेद स्कूल के पास वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, घटनास्थल पर मौत

आमबागान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शेख भिखारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार शहीद शेख भिखारी के नाम पर झारखंड में अरबी व उर्दू विश्वविद्यालय स्थापित करे और शेख भिखारी के नाम पर गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाए। ताकि गरीब बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply