Home > Sports > जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में जमशेदपुर एफसी वचन नई एनएफसी का फुटबाल मैच 2-2 से ड्रा

जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में जमशेदपुर एफसी वचन नई एनएफसी का फुटबाल मैच 2-2 से ड्रा

घरेलू मैदान में जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों ने दिखाया बेहतर खेल
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
इंडियन सुपर लीग में शनिवार को जमशेदपुर एफसी और चेन्नई एफसी के बीच मैच ड्रा हो गया। यह मैच जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में हुआ। दोनों तरफ के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के खिलाफ दो-दो गोल दागे। जमशेदपुर एफसी की तरफ से ऋत्विक कुमार दास ने 17 वें मिनट में गोल दागा। जमशेदपुर एफसी की तरफ से दूसरा गोल 56 वें मिनट में दागा गया। यह गोल भी ऋत्विक दास ने किया। चेन्नई एफसी की तरफ से वी बरेटो ने 60 वें मिनट में गोल दागकर चेन्नई एफसी का खाता खोल दिया और मैच 2-1 पर पहुंचा दिया।

यह भी पढें- टाटा जू को झारखंड में मिली नंबर 1 रैंकिंग, 2 साल में हो जाएगा कायापलट

इसके बाद, पी स्लिसकोविक ने 68 वें मिनट में गोल दागकर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इस तरह, मैच ड्रा हो गया। इस मैच के बाद जमशेदपुर एफसी के 6 अंक हो गए हैं। अभी भी, जमशेदपुर एफसी अंक तालिका में दसवें नंबर पर है। अंक तालिका में 31 अंक हासिल कर हैदराबाद एफसी नंबर वन बनी हुई है। मुंबई सिटी एफसी के 30 अंक हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply