Home > Ranchi > मुंबई के इमरान और बनारस की रुखसना बानो के बीच कव्वाली, रांची मनेगी शेख भिखारी की शहादत

मुंबई के इमरान और बनारस की रुखसना बानो के बीच कव्वाली, रांची मनेगी शेख भिखारी की शहादत

जनवरी की रात को मनाया जाएगा शहादत दिवस
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों को लोहे के चने चबाने वाले झारखंड के वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस रविवार को मनाया जाएगा। यह शहादत दिवस 8 जनवरी को हर साल मनाया जाता है। 8 जनवरी 1857 को इन दोनों वीर शहीदों को रांची के चुटू पहाड़ी में बरगद के पेड़ से लटका कर फांसी दी गई थी। शहीद शेख भिखारी समारोह समिति के संरक्षक खुर्शीद आलम ने बताया कि इस मौके पर पुनदाग में मेला लगाया जाएगा। गरीबों के बीच कंबल का वितरण होगा। समिति के अध्यक्ष बिंदे मुंडा ने बताया की कोरोना के चलते 2 साल ये आयोजन नहीं हो सका था। इस साल 8 जनवरी रविवार की रात को यहां कव्वाली होगी। मुंबई के कव्वाल इमरान ताज और बनारस की रुखसाना बानो के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा।

You may also like
Wine Smuggling : रांची में नहीं थम रही ट्रेन से शराब की तस्करी, हटिया स्टेशन से दो गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!