Home > Finance > हो​ल्डिंग टैक्स नहीं वसूलने वाला जेएनएसी झारखंड का पहला नगर निकाय

हो​ल्डिंग टैक्स नहीं वसूलने वाला जेएनएसी झारखंड का पहला नगर निकाय

जमशेदपुर अ​धिसूचित क्षेत्र समिति को हो रहा 45 करोड़ रुपये का नुकसान, अकेले टाटा ग्रुप से मिलता 20 करोड़ रुपये का हो​ल्डिंग टैक्स
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
जमशेदपुर अ​धिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) झारखंड का एकमात्र नगर निकाय है जो हो​ल्डिंग टैक्स की वसूली नहीं कर रहा है। हो​ल्डिंग टैक्स की वसूली नहीं होने से हर साल 45 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। अगर, जेएनएसी हो​ल्डिंग टैक्स की वसूली करती तो उसे प्रति वर्ष 45 करोड़ रुपये की रकम मिलती जो शहर के विकास पर खर्च होती। अकेले टाटा ग्रुप से जेएनएसी को कई करोड़ रुपये का हो​ल्डिंग टैक्स मिलता। लेकिन, हो​ल्डिंग टैक्स की वसूली नहीं होने की वजह से जेएनएसी को इस बड़ी रकम से हाथ धोना पड़ रहा है।

यह भी पढें – गोपाल मैदान में कार्निवाल के संग सुरमई बनेगी शुक्रवार की शाम, बैंड की धुन पर थिरकेंगे युवा

जमशेदपुर में तीन नगर निकाय हैं। इनमें जेएनएसी के अलावा मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद हैं। मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में हो​ल्डिंग टैक्स की वसूली हो रही है। मगर, जेएनएसी हो​ल्डिंग टैक्स की वसूली नहीं कर रही है। हैरत की बात ये है कि नगर विकास विभाग ने ही अभी जेएनएसी को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी है। इसी वजह से, जेएनएसी इलाके में हो​ल्डिंग टैक्स की वसूली नहीं हो रही है। जबकि, आम जनता से कंपनी इलाके में नागरिक सुविधा देने के नाम पर एक निजी एजेंसी यूजर चार्ज के नाम से हो​ल्डिंग टैक्स के बराबर ही रकम की वसूली कर रही है। जानकारों का मानना है कि सरकार तब तक हो​ल्डिंग टैक्स की वसूली नहीं लागू करेगी जब तक औद्योगिक शहर नहीं बन जाता।क्योंकि, तभी औद्योगिक शहर में आने वाली कंपनियों और कंपनी इलाके से होल्डिंग टैक्स वसूला जा सकता है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप