Home > Education > एक्सएलआरआइ में 21 और 22 जनवरी को होगा मैक्सी फेयर, इंटरटेनमेंट के बीच स्टूडेंट पढेंगे शहर वासियों के दिमाग

एक्सएलआरआइ में 21 और 22 जनवरी को होगा मैक्सी फेयर, इंटरटेनमेंट के बीच स्टूडेंट पढेंगे शहर वासियों के दिमाग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ में 43 वें मैक्सी फेयर का आयोजन 21 व 22 जनवरी को होगा। मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ ( मैक्सी ) की ओर से आयोजित इस मेले में शहर के करीब 10,000 लोग शामिल होंगे। इस दौरान शहर के बच्चों की रचनात्मक दक्षता के लिए आर्ट अटैक, शहर की ब्यूटी और ब्रेन की परख करते हुए मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, डांस मेनिया के जरिए नृत्यकला, खाना-पकाना के साथ दिल जीतने के लिए मास्टर शेफ, बच्चों के लिए फैशन और डांस शो के अलावा और भी बहुत कुछ आयोजन होंगे। कुछ प्रतियोगिताएं सभी आयुवर्ग के लिए होंगी।

यह भी पढें – रियाज़ शरीफ बने ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के महासचिव

वहीं फूड व अन्य मार्केटिंग स्टॉल के बीच सेल्फी कॉर्नर भी खास आकर्षण होगा। मैक्सी फेयर में देश की कई कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी समस्याओं के साथ शामिल होंगे। जबकि एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी शहर के लोगों के दिमाग पर खेल-खेल में रिसर्च करेंगे। इसके बाद जो भी उभर कर सामने आता है, उस पर समेकित रूप से एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी रिसर्च कर कंपनियों को सौंपेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 1979 से लगातार मैक्सी फेयर का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों के इस आयोजन में शहर के लोगों के मनोरंजन के लिए देश के कई कलाकार एक्सएलआरआइ कैंपस पहुंचेंगे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply