Home > Crime > परसुडीह के प्रमथ नगर में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल, पुलिस ने पति और सास को लिया हिरासत में

परसुडीह के प्रमथ नगर में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल, पुलिस ने पति और सास को लिया हिरासत में

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमथ नगर में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल हुआ है। प्रमथ नगर में 25 वर्षीय महिला ममता देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। ममता को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ममता के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल परिसर में ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। मायके वालों का आरोप है कि ममता की दहेज के लिए हत्या की गई है।

अस्पताल में हुआ बवाल

अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों गुटों को अलग किया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के पति मिंटू दत्ता और उसकी सास को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मायके वालों ने बताया कि ममता की शादी 5 साल पहले टाटा मोटर्स में बाई 6 कर्मी मिंटू दत्ता से हुई थी।

घटना के बारे में बता रहा मृतका का चाचा दीपक पाल

इनके 4 साल का एक बेटा भी है। मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों ने ममता की मौत की जानकारी नहीं दी। बेटे ने नानी को फोन कर बताया कि सभी ने मिलकर मां को मार दिया है। ममता के साथ उसका बेटा भी अस्पताल पहुंचा था। लेकिन दोनों गुटों में झगड़े के बाद ममता की ननंद बेटे को अपने साथ लेकर घर चली गई। बताते हैं कि ममता के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका ममता के चाचा दीपक पाल ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में टॉर्चर किया जाता था। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करे।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply