Home > Crime > सरायकेला थाना क्षेत्र के मूर्कुम में आग ताप रही महिला जली, इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

सरायकेला थाना क्षेत्र के मूर्कुम में आग ताप रही महिला जली, इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला थाना क्षेत्र के मुर्कुम गांव में आग ताप रही एक महिला जल गई है। घटना शनिवार सुबह की है। परिजन महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से हालात गंभीर होने पर उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस बुलाई और एंबुलेंस पर सुंदरमनी को लेकर जमशेदपुर पहुंचे।

यह भी पढें – बिरसा नगर के टीचर कॉलोनी की रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

यहां एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी में सुंदरमनी का इलाज किया गया। उसके बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जली हुई महिला सुंदरमनी का विवाह हो चुका है। इलाज कराने के लिए परिजनों के साथ उसके पति भी पहुंचे हैं।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply