Home > Crime > दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी आगे, भाजपा दूसरे नंबर पर, वोटों की गिनती शुरू

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी आगे, भाजपा दूसरे नंबर पर, वोटों की गिनती शुरू

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी आगे है। आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एमसीडी में 250 सीटों के रुझान अब तक आ चुके हैं। इसमें आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। वह 128 सीट पर आगे चल रही है। भाजपा दूसरे नंबर पर है।

इसे भी पढ़ें – दुरंतो एक्सप्रेस में सफर कर रही जमशेदपुर की युवती के साथ छेड़छाड़, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हंगामा, तीन गिरफ्तार

मुरादाबाद वार्ड नंबर 188 अब्दुल फजल एनक्लेव से आम आदमी पार्टी आगे है। वार्ड नंबर 46 नांगलोई जाट से भाजपा आ गया है। वार्ड नंबर 101 तिलक नगर से भाजपा आगे है। वार्ड नंबर 168 संगम विहार से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। मयूर विहार से बीजेपी की प्रेमा देवी 57 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 73 सिविल लाइन से भाजपा प्रत्याशी अवतार सिंह आगे चल रहे हैं। वार्ड नंबर 20 समय पुर बादली से भाजपा आगे है। वार्ड नंबर 47 निहाल विहार से आम आदमी पार्टी आगे है। वार्ड नंबर 18 जहांगीरपुरी से आम आदमी पार्टी आगे है। रणजीत नगर, बलजीत नगर और स्वरूप नगर से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!