Home > Jamshedpur > मानगो में उलीडीह थाना नहीं राजस्थान भवन के पास से उठेगा फ्लाईओवर, स्वास्थ्य मंत्री ने टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

मानगो में उलीडीह थाना नहीं राजस्थान भवन के पास से उठेगा फ्लाईओवर, स्वास्थ्य मंत्री ने टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो चौक पर रविवार को प्रस्तावित फ्लाईओवर का स्थल निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयू आईएसएल) व पथ निर्माण विभाग के भी अधिकारी मौजूद थे। स्वास्थ मंत्री का काफिला पहले डिमना रोड पर राजस्थान भवन के पास पहुंचा। यहीं से फ्लाई ओवर का पहुंच पथ उठेगा। डिमना चौक रोड पर मानगो चौक तक पहुंच मार्ग बनेगा। पहले यह पहुंच मार्ग उलीडीह थाना के पास से उठाया जाना था। यहां का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री पायल टॉकीज वाली रोड पर पहुंचे। पायल टॉकीज वाली रोड पर पायल टॉकीज के पास से पहुंच मार्ग गिरेगा। जबकि उस पार फ्लाईओवर मरीन ड्राइव के पास डीसी ऑफिस जाने वाली रोड पर मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास गिराने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि इस पर मंथन चल रहा है। डिमना रोड की तरफ से आने वाले फ्लाईओवर का पहुंच मार्ग भुइयांडीह की तरफ शौचालय के पास गिर सकता है। पायल टॉकीज के पास स्थल निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री का काफिला मानगो चौक होते हुए मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर होकर भुईयाडीह जाने वाली रोड पर पहुंचा।

प्रस्तावित फ्लाईओवर के स्थल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास पहुंचे और वहां से टाटा स्टील के वाटर वर्क्स प्लांट के पास के कोने पर पहुंचकर फ्लाईओवर के डिजाइन पर मंथन हुआ।

यह भी पढें – एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर सुमन होटल के सामने आधी रात को सब्जी की 3 दुकानें जलकर राख

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि अभी कुछ देर बाद चमरिया गेस्ट हाउस में पथ निर्माण विभाग और टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

बैठक के बाद फिर वह लोग निरीक्षण करने के लिए निकलेंगे। उन्होंने कहा कि 4 महीने के अंदर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर देना है। डेढ़ साल के अंदर इसको पूरा कर लेना है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार