Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के घाघीडीह जेल के पास आपराधिक छवि के एक व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली, टीएमएच में चल रहा है इलाज

परसुडीह थाना क्षेत्र के घाघीडीह जेल के पास आपराधिक छवि के एक व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली, टीएमएच में चल रहा है इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के घाघीडीह जेल के पास गुरुवार की रात गोली चली है। बाइक सवार दो बदमाशों ने आपराधिक छवि के सुंदर नगर के रहने वाले विधाता तंतूबाई को गोली मारी है। गोली युवक के पेट में लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए टीएमएच भेज दिया था‌। विधाता को ऑटो पर बैठाकर टीएमएच भेजा गया था। इसके बाद पुलिस टीएमएच पहुंची।

यह भी पढें – मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास से एक युवक से बदमाश ने की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी ला एंड आर्डर अनिमेष गुप्ता भी टीएमएच पहुंचे। डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि विधाता की हालत अभी ठीक है। वह बातचीत कर रहा है। उसने बताया है कि घटनास्थल पर ही उसकी बाइक गिरी हुई है। बदमाश कौन थे। विधाता उन्हें नहीं पहचानता। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है‌। पुलिस ने बताया कि विधाता का भी आपराधिक इतिहास है।

You may also like
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर

Leave a Reply