Home > Crime > प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद की एक अरब 28 करोड़ की संपत्ति आज होगी कुर्क, माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद की एक अरब 28 करोड़ की संपत्ति आज होगी कुर्क, माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

न्यूज़ बी रिपोर्टर, प्रयागराज: प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद की बुधवार को एक अरब 28 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क होने जा रही है। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। संपत्ति कुर्क करने की यह कार्रवाई बुधवार को आज होगी। अतीक अहमद की यह संपत्ति प्रयागराज में गंगा पार के हवेलिया झूसी में है। अतीक ने यह संपत्ति अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम खरीदी थी।
माफिया अतीक अहमद के खिलाफ गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। इसी को लेकर यह कार्रवाई हो रही है। प्रशासन अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों का पता लगाने में लगातार जुटा हुआ है। कुछ दिन पहले ही धूमनगंज में माफिया की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई थी। धूमनगंज पुलिस को अब पता चला है कि अतीक की बेनामी संपत्ति झूंसी के हवेलिया में भी है। इसके बाद राजस्व अधिकारियों की मदद से जमीन का पता लगाया गया है। धूमनगंज पुलिस ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर डीएम से इस संपत्ति को कुर्क करने की अनुमति मांगी और डीएम ने कुर्की की अनुमति दे दी है। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश मौर्य ने बताया कि संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस