Home > Crime > आदित्यपुर की दिंदली बस्ती में माता-पिता से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

आदित्यपुर की दिंदली बस्ती में माता-पिता से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के डिंडली बस्ती के रहने वाले एक युवक रोहण श्रेष्ठ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रोहन श्रेष्ठ ने चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह दिंदली बस्ती में किराए के घर पर रहता है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे उतारा। पीसीआर वैन से पुलिस रोहन के शव को जमशेदपुर में साकची स्थित एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोहन का शव एमजीएम अस्पताल में स्थित शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रोहण श्रेष्ठ के पिता ने बताया कि रोहन श्रेष्ठ टिस्को में काम करता है। उसने अपनी मां से कहा कि सोमवार को ऑफिस जाना है। लेकिन फिर रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि उसके घर में मामूली विवाद हुआ था। इसी के चलते तनाव में आकर उसने फांसी लगाई है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply