Home > Crime > न्यूसीताराम डेरा में एक एंबुलेंस ड्राइवर ने खाना बनाने से इंकार करने पर अपनी पत्नी को मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

न्यूसीताराम डेरा में एक एंबुलेंस ड्राइवर ने खाना बनाने से इंकार करने पर अपनी पत्नी को मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू सीताराम डेरा के रहने वाले एंबुलेंस ड्राइवर धर्मेंद्र सिंह ने मारपीट कर अपनी पत्नी को जख्मी कर दिया है। घटना शनिवार की रात की है। पत्नी का नाम प्रतिमा है। प्रतिमा के सर पर चोट लगी है। माथे पर चोट है और आंख के पास और हाथ में भी चोट लगी है।

घटना के बारे में बता रही महिला

प्रतिमा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत सीतारामडेरा थाना में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतिमा ने बताया कि उसके घर के दरवाजे पर एक महिला आई थी। इस पर उसने पूछा कि यह महिला कौन है। इसे लेकर उसकी सास चंदा देवी गाली गलौज करने लगी। तभी उसका पति धर्मेंद्र आ गया और बोला कि जाकर खाना बनाओ। प्रतिमा की तबीयत खराब थी। इसलिए उसने खाना बनाने से मना किया और इसी को लेकर उसने प्रतिमा के साथ मारपीट शुरू की और मारपीट कर घायल कर दिया।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत