Home > Jamshedpur > झारखंड सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा के इशारे पर भेजी गई ईडी की नोटिस, झामुमो के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन बोले- मुख्यमंत्री को डराना चाहती है भाजपा

झारखंड सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा के इशारे पर भेजी गई ईडी की नोटिस, झामुमो के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन बोले- मुख्यमंत्री को डराना चाहती है भाजपा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की नोटिस मिलने के बाद मामला गरमा गया है। झारखंड की राजनीति गरम हो गई है। पूर्वी सिंहभूम में झामुमो के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में बोलते हुए झारखंड में बम फोड़ने की धमकी दी थी। अब ईडी से नोटिस भिजवाई गई है। केंद्र सरकार राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की गति देखकर घबरा गई है। रामदास सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश बेचो अभियान के तहत रेलवे को बेच डाला। एयरपोर्ट बेच डाला। अब झारखंड की खनिज संपदा पर इनकी निगाह है। पार्टी झारखंड की खनिज संपदा को बेचना चाहती है। इसीलिए वह साजिश रच रही है। लेकिन, उसकी मंशा कभी पूरी नहीं हो पाएगी। भाजपा ईडी के जरिए मुख्यमंत्री को नोटिस भिजवा कर यहां राजनीतिक अस्थिरता लाना चाहती है। रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला मुख्यालय पर शनिवार को सुबह 10:00 बजे विशाल धरना प्रदर्शन करेगा और इस धरना प्रदर्शन में सभी प्रखंड से लोग अपने पारंपरिक हथियार के साथ शामिल होंगे।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply