Home > Crime > मानगो के जवाहर नगर में लेगिंग से गला घोट कर बेरहमी से की गई थी जाहिद की हत्या, बाद में ईंट से कुचला गया था सर

मानगो के जवाहर नगर में लेगिंग से गला घोट कर बेरहमी से की गई थी जाहिद की हत्या, बाद में ईंट से कुचला गया था सर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में 26 अक्टूबर को जाहिद खान की बेरहमी से हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जाहिद खान के गले को पहले लेगिंग से घोटा गया था। इसके बाद उसका सर पत्थर से कूच दिया गया था।
जाहिद हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इसे लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई है। पुलिस ने इस मामले में अभी एक हत्यारोपी वसीम उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने वसीम से पूछताछ भी की थी। इसके बाद, यह मामला साफ हो गया है कि जाहिद की हत्या किसने की है। इसके पीछे और कौन है। सूत्र बताते हैं कि वसीम ने पुलिस को सब कुछ बता दिया है। वसीम ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया था। इसीलिए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। गौरतलब है कि जवाहर नगर रोड नंबर 14 के रहने वाले जाहिद खान की हत्या 26 अक्टूबर को कर दी गई थी। उसका शव जवाहर नगर रोड नंबर 13 में एक खंडहर नुमा मकान में मिला था। इस मकान में कोई नहीं आता जाता। इस मामले में 5 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से एक वसीम गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि, झामुमो नेता जकी अजमल सोनू, जाहिद उर्फ भक्कू, अरशद और बिट्टू अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस अब तक इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतक जाहिद के बड़े भाई शहजाद खान का कहना है कि सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मृतक के परिजनों को धमकी दे रहे हैं।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत