Home > Crime > मुसाबनी में जमीन विवाद में पंचायत करने गए एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

मुसाबनी में जमीन विवाद में पंचायत करने गए एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुसाबनी में दो भाइयों में चल रहे जमीन विवाद में पंचायत के दौरान बवाल हो गया। पंचायत के लिए दोनों भाई मुसाबनी के रहने वाले मोहम्मद बारीक को बुलाकर ले गए थे। पंचायत के दौरान एक पक्ष ने मोहम्मद बारीक पर हमला कर दिया। इस घटना में मोहम्मद बारीक का सर फट गया है। शरीर में अन्य जगह भी चोट आई है। परिजनों ने घटना के मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। घायल मोहम्मद बारीक के बेटे अफरोज ने बताया कि मोहम्मद बारीक को मुसाबनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे इलाज के लिए सोमवार को साकची के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में बता रहे घायल के पुत्र
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply