Home > Jamshedpur > पूरी श्रद्धा के साथ जमशेदपुर में मनाई गई छठ पूजा, एसडीओ व सिटी एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

पूरी श्रद्धा के साथ जमशेदपुर में मनाई गई छठ पूजा, एसडीओ व सिटी एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में छठ पूजा का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर दोमुहानी साकची के स्वर्णरेखा घाट समेत सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। छठ व्रतियों ने छठ पूजा की और डूबते सूरज को अर्घ दिया। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आरएएफ को भी तैनात किया गया था। गोताखोर भी तैनात किए गए थे। रविवार की शाम को घाटों पर सूर्य को अर्घ देने वालों की भीड़ उमड़ी थी। एसडीओ पीयुष सिन्हा और सिटी एसपी के विजय शंकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने साकची के स्वर्णरेखा घाट पहुंचे। यहां उन्होंने मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और घाट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी जानकारी ली। एसडीओ व सिटी एसपी के साथ आरएएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply