Home > Crime > मंझनपुर में बड़े पैमाने पर चल रहा है सट्टा का कारोबार, एक पूर्व चेयरमैन का रिश्तेदार बना है सट्टा माफिया

मंझनपुर में बड़े पैमाने पर चल रहा है सट्टा का कारोबार, एक पूर्व चेयरमैन का रिश्तेदार बना है सट्टा माफिया

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : मंझनपुर में इन दिनों सट्टा का कारोबार काफी तेजी से फैला हुआ है। सट्टा माफिया अपना नेटवर्क बढ़ाते जा रहे हैं। पुलिस इस पर लगाम नहीं कस पा रही है। मंसूर नगर के रहने वाले एक नेता के यहां से सट्टे का कारोबार चलता है। सट्टे के कारोबार के चलते कई लोग बर्बाद हो चुके हैं। बताते हैं कि सट्टा माफिया कानपुर में बैठकर सट्टे का काला कारोबार चला रहा है। अगर उसे कोई दिक्कत होती है तो मंझनपुर में बैठे राजनीतिक सफेदपोश उसके बचाव में उतर जाते हैं। सट्टा माफिया इन राजनीतिक सफेदपोश नेताओं का रिश्तेदार है। कुछ दिनों पहले स्टेट बैंक का कर्मचारी अनूप कुमार भी सटोरियों के जाल में फंस गया और अपनी पूरी तनख्वाह सट्टे में हार गया। मंझनपुर स्टेट बैंक में कर्मचारी के पद पर तैनात एक कर्मचारी सट्टेबाजों के जाल में फंस गया था। उसने एक गरीब विधवा महिला के अकाउंट से फर्जी तरीके से लाखों रुपए निकाल लिए थे और यह रकम सट्टे के कारोबार में लगा दी थी।इसकी एफआईआर मंझनपुर कोतवाली में दर्ज हुई थी। बताते हैं कि बैंक कर्मचारी को सट्टा माफिया लगातार धमकी दे रहे थे और उससे और रकम मांग रहे थे। इसके चलते अनूप कुमार डिप्रेशन में आ गया और उरई में ट्रेन के आगे कूदकर उसने आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि आत्महत्या के पीछे सीधे सट्टा माफिया और उसके गुर्गे जिम्मेदार थे। सट्टा माफिया का एक रिश्तेदार मंझनपुर के आजाद नगर में रहता है। बताते हैं कि यहीं सारे सट्टा कारोबारी एकत्र होते हैं और इसके बाद खिलाड़ी को वहीं से पैसा लेकर दिया जाता है। कई साल से यह काला कारोबार चल रहा है। इस खेल में रकम कमाने वाले कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं। लेकिन पुलिस ने अब तक इस कारोबार में हाथ नहीं डाला है। सट्टा माफियाओं ने कौशांबी जिले में करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। सटोरिए इस काले कारोबार से मालामाल हो रहे हैं। जनपद के मंझनपुर समेत कई कस्बों में युवा बर्बादी का शिकार हैं। अब देखना यह है कि पुलिस सट्टेबाजों के इस जाल में कब हाथ डालती है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply