Home > India > मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 29 भ्रष्ट इंजीनियरों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी, चलेगा केस

मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 29 भ्रष्ट इंजीनियरों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी, चलेगा केस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 29 इंजीनियरों और ठेकेदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी को दी गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी के आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी। पूरा मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियरों ने भ्रष्टाचार किया है। धनबाद के गोविंदपुर और निरसा प्रखंड के पंचायत में साल 2010 और 2011 में और साल 2013-14 में जो नलकूप लगाए गए थे उनमें अनियमितता बरती गई थी। इनमें जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनमें कार्यपालक अभियंता संजय कुमार झा, प्रमोद कुमार, तत्कालीन सहायक अभियंता दया शंकर प्रसाद, कनीय अभियंता सुमेश्वर मिश्रा, कनीय अभियंता वंश नारायण राम, तत्कालीन प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी जेम्स विलियम टोपनो, विनोद इंटरप्राइजेज के विनोद कुमार, मैसर्स शिवपूजन प्रसाद, धनबाद के ठेकेदार चंद्रशेखर झा, ठेकेदार सियाराम राय और ठेकेदार मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन के अधिकारी शामिल हैं।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत