Home > Crime > कपाली में प्लंबर की चाकू मारकर हत्या, बंद घर में शव मिलने के बाद हड़कंप, पोस्टमार्टम को भेजी गई लाश

कपाली में प्लंबर की चाकू मारकर हत्या, बंद घर में शव मिलने के बाद हड़कंप, पोस्टमार्टम को भेजी गई लाश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली में गौस नगर में 27 वर्षीय प्लम्बर शहबाज आलम की हत्या कर दी गई है। शहबाज का शव उसके घर में मिला। चाकू मारकर उसकी हत्या की गई है। सीने और गर्दन पर चाकू से घाव के निशान हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। शव का पंचनामा कर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताते हैं कि शहबाज ने दो शादियां की थीं। जिस घर में उसकी लाश मिली है वह उसकी दूसरी बीवी का घर है। यहां वह किराए पर मकान लेकर अपनी दूसरी बीवी इशरत के साथ रहता था। इलाके के लोगों को आशंका है कि इशरत ने ही अपने पति की हत्या कर दी और फिर फरार हो गई। बताते हैं कि शहबाज की पहली पत्नी और उसका भाई शहबाज को फोन कर रहा था। शहबाज का फोन स्विच ऑफ था। जब कई बार मिलाने पर शहबाज का फोन स्विच ऑफ मिला। तो उसकी पहली पत्नी अपने भाई के साथ गौस नगर शहबाज की दूसरी पत्नी के घर पहुंची। दरवाजे से झांककर देखा तो कमरे में खून से लथपथ शहबाज की लाश पड़ी थी। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। कपाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी का पता लगा लिया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

1 Response

  1. Наши навес для автомобиля для дачи – это идеальное сочетание цены и качества.

    Еще мы предлагаем:
    навесы для машин
    навесы для машины из поликарбоната
    навес для автомобилей
    навесы для автомобилей из поликарбоната
    навес для машины на даче

    Больше информации на нашем сайте https://naves-sale.ru

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!