Home > Jamshedpur > फार्म भरने वाले जितने भी पात्र होंगे उन सभी को मिलेगी वृद्धा पेंशन, गदरा में खाद्य आपूर्ति विभाग की सचिव हिमानी पांडे बोलीं

फार्म भरने वाले जितने भी पात्र होंगे उन सभी को मिलेगी वृद्धा पेंशन, गदरा में खाद्य आपूर्ति विभाग की सचिव हिमानी पांडे बोलीं

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: जिला प्रशासन की तरफ से गदरा में शुक्रवार को आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव हिमानी पांडे पहुंची। उन्होंने यहां कहा कि वृद्धा पेंशन के लिए सभी लोग आवेदन करें। जो लोग भी पात्र होंगे। उन सभी को वृद्धा पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई जिलों में मैन पावर की कमी की वजह से स्वीकृति में देर होती है। स्वीकृति होने के बाद सरकार आवंटन देगी।

राज्य के खाद्य सचिव हिमानी पांडे

उसका कोई टारगेट नहीं होता। जितने लोग भी वृद्धा पेंशन के दायरे में आएंगे। सभी को वृद्धा पेंशन दी जाएगी। सचिव हिमानी पांडे ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अच्छा प्रदर्शन चल रहा है। राज्य भर में सबसे अधिक आवेदन पूर्वी सिंहभूम जिले में आए हैं। निपटारा करने का भी प्रतिशत ठीक है। अभी दूसरा चरण बाकी है। दूसरा चरण के बाद पता चलेगा कि जिले में आवेदनों के निपटारे का क्या प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की समस्या दूर की जा रही है। बैकलाग के चलते उन्हें राशन मिलने में देर हुई। लेकिन पूर्वी सिंहभूम में विभाग ने बैकलॉग कॉफी खत्म किया है। ‌उन्होंने कहा कि 2020 से पहले से ही बैकलॉग चल रहा था। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों ने आवेदन दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया।

Leave a Reply