Home > Crime > न्यायालय की चौखट पर पश्चिम शरीरा के अधेड़ की मौत, मचा हड़कंप

न्यायालय की चौखट पर पश्चिम शरीरा के अधेड़ की मौत, मचा हड़कंप

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशाम्बी जिले की जिला एवं सत्र न्यायालय की चौखट पर एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायालय की है। यहां पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कटहनिया गांव के रहने वाले 60 वर्षीय संतोष पाल का गांव के रहने वाले मिश्री लाल, देवनाथ, जिया लाल से जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है। संतोष पाल ने 2003 में जमीन कब्जा किये जाने का मुकदमा दायर किया था। 2003 से लेकर अब तक संतोष लगातार न्यायालय की चौखट पर अपनी अर्जी लगा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर तीन बार डिग्री भी हो चुकी है। लेकिन संतोष को कब्जा नहीं मिल सका। बृहस्पतिवार को मुकदमे की पैरवी के लिए संतोष न्यायालय में अपने अधिवक्ता ज्ञान सिंह के पास पहुंचा। इस दौरान अधिवक्ता ज्ञान सिंह संतोष को वहीं बैठाकर मुकदमा की जानकारी लेने न्यायालय चले गए थे। जब अधिवक्ता ज्ञान सिंह मुकदमे की जानकारी लेकर अपनी सीट पर वापस आए तो देखा कि अधेड़ संतोष की मौत हो गई है। संतोष की मौत की सूचना अधिवक्ताओं ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से संतोष के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉक्टर डी आर सिंह के मुताबिक पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से एक अधेड़ व्यक्ति को लाया गया। उसे जड़ मृत अवस्था में लाया गया था। उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply