Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के बसंत टॉकीज के पास फायरिंग में पूर्व भाजपा नेता राजेश सिंह और केला खरीदने पहुंचा जूता दुकानदार घायल, स्कूटी से पहुंचे थे तीन बदमाश, गैंगवार की आशंका

साकची थाना क्षेत्र के बसंत टॉकीज के पास फायरिंग में पूर्व भाजपा नेता राजेश सिंह और केला खरीदने पहुंचा जूता दुकानदार घायल, स्कूटी से पहुंचे थे तीन बदमाश, गैंगवार की आशंका

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के बसंत टाकीज के पास पार्किंग में मंगलवार को दोपहर बाद हुई फायरिंग में भाजपा के पूर्व नेता बालिगुमा का रहने वाला सैंकी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेश सिंह और वहां केला खरीद रहे जूता दुकानदार मोहम्मद मुमताज घायल हुए हैं। आज राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा, कारतूस और एक बड़ी पिस्टल बरामद की है। राजेश सिंह के कान और कांधे में छर्रे लगे हैं। राजेश सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ बसंत टॉकीज के पास खाना खाने जा रहा था। तभी उस पर हमला किया गया। राजेश सिंह पूर्व में भाजपा के बालिगुमा मंडल का अध्यक्ष रहा है। उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती में हुए सैंकी यादव हत्याकांड में राजेश सिंह को जेल भेजा गया था। वह सैंकी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। माना जा रहा है कि गैंगवार के तहत यह फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश सिंह को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि केला खरीदने आए मोहम्मद मुमताज को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुमताज के पैर में गोली लगी है। मुमताज ने बताया कि वह केला खरीद रहा था। तभी फायरिंग होने लगी। उसने सोचा कि कोई पटाखा दाग रहा है। वह समझ नहीं पाया। जब उसे गोली लगी तब उसे एहसास हुआ कि फायरिंग हो रही है। मुमताज ने बताया कि जैसे ही उस को गोली लगी उसके आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वह गिर गया। इसके बाद उसे कुछ नहीं मालूम। मुमताज ने बताया कि गोली चलाने वाले तीन लोग थे और वह बड़ी-बड़ी पिस्टल लिए हुए थे। एक बदमाश की पिस्टल और मैगजीन वहीं गिर गई। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मुमताज कपाली के चांदनी चौक का रहने वाला है। वह साकची जामा मस्जिद के पास जूता की दुकान लगाता है। राजेश सिंह के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि वह राजेश सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति को लेकर खाना खाने जा रहा था। तभी फायरिंग हो गई और राजेश सिंह को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। राजेश सिंह के कंधे और कनपटी में छर्रे लगे हैं। सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि स्कूटी से तीन बदमाशों के आने की सूचना है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मामले की जांच की जा रही है

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply