Home > Crime > सीतारामडेरा में एक युवक को चाकू मारकर कर ली 5000 रुपए की छिनताई, लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

सीतारामडेरा में एक युवक को चाकू मारकर कर ली 5000 रुपए की छिनताई, लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा में बागुन नगर के रहने वाले विशाल सावंत के साथ गुरुवार को छिनताई की घटना हुई है। विशाल सावंत अपने नानी के घर गया था। वहां से घर लौट रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। 2 बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और एक ने उस पर चाकू चला दिया। चाकू से पीठ पर 2 वार किए हैं। विशाल सावंत खून से लथपथ हो गया। इसी बीच बदमाश उसके जेब से 5000‌ रुपए छीनकर भागने लगे। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दो बदमाशों को दौड़ा कर दबोच लिया और इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस इन 2 बदमाशों से पूछताछ कर रही है। जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। घटना की जानकारी मिलने पर विशाल सावंत की मां पुतुल सावंत भी अस्पताल पहुंची है। विशाल सावंत को इलाज के लिए पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुतुल सावंत घरों में काम करती हैं। विशाल सावंत गैस एजेंसी में काम करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply