Home > Crime > साकची पुलिस ने जुगसलाई में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार भी पुलिस की गिरफ्त में

साकची पुलिस ने जुगसलाई में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार भी पुलिस की गिरफ्त में

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: साकची पुलिस ने जुगसलाई में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों जुगसलाई के गर्ल्स स्कूल रोड के रहने वाले सत्यम शर्मा, बागबेड़ा के गणेश नगर के सूरज सिंह और बागबेड़ा के रिवर व्यू कॉलोनी के हर्ष कुमार देव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक कीपैड मोबाइल, एक जिओ कंपनी का कीपैड मोबाइल, सैमसंग के 2 एंड्राइड मोबाइल और जुगसलाई में लूट की एक घटना में चोरी किया हुआ गलाया हुआ लगभग 24 ग्राम सोना बरामद हुआ है। इसके अलावा लूट का 4000 रुपया भी बरामद हुआ है। इन लोगों ने चोरी का आभूषण, जुगसलाई के दुकानदार कृष्ण मोहन ठाकुर के पास बेचा था। कृष्ण मोहन ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को साकची थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों के सामने पेश किया और इसके बाद लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी ने बताया कि साकची के पुराना कोर्ट गोल चक्कर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी यह लोग स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर तीनों बदमाश आते दिखे। यह चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार थे। तीनों को गिरफ्तार किया गया, इनके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह कदमा, बागबेड़ा, बिस्टुपुर आदि इलाकों में लूटपाट की घटना अंजाम देते हैं। जुगसलाई 8 सितंबर और 21 सितंबर को लूट की घटना में शामिल माल भी इनके पास से बरामद हुआ है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply