Home > Jamshedpur > मानगो में शुरू हुआ जाम का झाम, एंबुलेंस फंसने से घायलों को नहीं मिल पाता तुरंत इलाज

मानगो में शुरू हुआ जाम का झाम, एंबुलेंस फंसने से घायलों को नहीं मिल पाता तुरंत इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में फिर जाम लगने लगा है। यहां प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच भयंकर जाम होता है। मानगो से साकची जाने वाली सड़क पर आवागमन बाधित रहता है और वाहन रेंग रेंग कर चलते हैं। ऐसा इधर तीन-चार दिन से रोज हो रहा है। सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक लगने वाले इस जाम में फंसने से लोग अपने दफ्तर नहीं पहुंच पा रहे हैं। मानगो के डिमना रोड के रहने वाले रमेश कुमार बताते हैं कि इधर कई दिनों से लगने वाले जाम से सभी परेशान हैं। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानगो इलाके में लोग बीमार होते हैं तो एमजीएम अस्पताल जाते हैं। घायलों को भी एमजीएम अस्पताल लाया जाता है। इसके अलावा चांडिल, पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह, सरायकेला, घाटशिला आदि इलाके में एक्सीडेंट होने से लोग मानगो ब्रिज के रास्ते ही एमजीएम अस्पताल जाते हैं। जाम में एंबुलेंस फंस जाती है। इससे मरीजों को तुरंत इलाज नहीं मिल पाता। काफी देर हो जाती है और मरीज दम तोड़ देते हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply