Home > Jamshedpur > शंकरदा की रहने वाली महिला का काले ईंट की फैक्ट्री में कट गया हाथ, कंपनी मालिक नहीं दे रहे मुआवजा, डीसी से शिकायत

शंकरदा की रहने वाली महिला का काले ईंट की फैक्ट्री में कट गया हाथ, कंपनी मालिक नहीं दे रहे मुआवजा, डीसी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर जमशेदपुर : पोटका के शंकर दा की रहने वाली महिला देवी पात्रो गांव में ही काले ईंट की फैक्ट्री में काम करती थी। 20 फरवरी को वह मशीन साफ कर रही थी। तभी किसी ने अचानक मशीन चालू कर दी। इससे महिला देवी पात्रो का हाथ कट गया। फैक्ट्री के संचालक हरीश भगत, विजय दास और किशोर दास ने मुआवजा देने और इलाज कराने का वादा किया था। लेकिन इलाज तो कराया लेकिन, 7 महीने गुजर जाने के बाद मुआवजा नहीं दिया। परिजनों का कहना है कि देवी पात्रो का हाथ कट जाने से वह कुछ कमा नहीं पा रही है। वह काम नहीं कर पा रही है। वह घर की अकेली कमाने वाली थी। परिजनों ने गुरुवार को साकची आकर डीसी से मामले की शिकायत की है और मुआवजा दिलाने की मांग की है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

1 Response

  1. Sergkes

    Нужен качественный ремонт стиральной машины в Москве? Наш сервисный центр предлагает оперативные и профессиональные услуги по ремонт стиральных машин в москве недорого рядом. Присоединяйтесь к нашей группе в Telegram и узнайте больше: https://t.me/s/remont_stiralnyh_mashin_moskve

Leave a Reply