Home > Crime > बिष्टुपुर के राम मंदिर के पास होटल सिद्धार्थ के दूसरे तल्ले से गिरकर मजदूर की मौत, परिजन कर रहे मुआवजे की मांग

बिष्टुपुर के राम मंदिर के पास होटल सिद्धार्थ के दूसरे तल्ले से गिरकर मजदूर की मौत, परिजन कर रहे मुआवजे की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के राम मंदिर के पास होटल सिद्धार्थ के दूसरे तल्ले से गिरकर एक मजदूर राजू सिंह सरदार की मौत हो गई है। राजू सिंह सरदार की उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है।‌ घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था। जहां से उसे एमजीएम अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। एमजीएम अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही राजू ने दम तोड़ दिया था। परिजन होटल प्रबंधन से 10 लाख रुपए के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। गुरुवार को परिजनों ने होटल पहुंचकर प्रबंधक से मुआवजा की मांग की। बताते हैं कि राजू सिंह सरदार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर का रहने वाला था। वह होटल में पुट्टी लगाने का काम कर रहा था। तभी हादसे में गिरने से उसकी मौत हो गई। राजू की दो बेटियां और एक पत्नी है। घटना के संबंध में सहकर्मियों ने बताया कि होटल सिद्धार्थ में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। राजू सीढ़ी के पास दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। सीढी के किनारे रेलिंग नहीं थी। अचानक वह सीढ़ी से गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसे सेफ्टी उपकरण भी पहनने को नहीं दिया गया था।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply