Home > Crime > साकची के हेल्थमेट अस्पताल के बाहर संचालक के साले की पत्नी ने किया हंगामा, विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला

साकची के हेल्थमेट अस्पताल के बाहर संचालक के साले की पत्नी ने किया हंगामा, विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची के हेल्थमेट अस्पताल के बाहर संचालक डॉ आरके अग्रवाल के साले की पत्नी रचना देबुका ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। रचना ने बताया कि डॉ आरके अग्रवाल के साले बारीपदा के रहने वाले मनोज कुमार अग्रवाल के साथ उसकी शादी साल 2006 में डॉ आरके अग्रवाल ने ही करवाई थी। डॉ आरके अग्रवाल ने रचना के पिता को धमकी दी थी कि अगर अपनी बेटी की शादी उसके साले से नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। शादी के बाद एक बेटा और एक बेटी हुई। रचना ने बताया कि शादी के बाद से ही आरके अग्रवाल और मनोज अग्रवाल दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह रुपए मांगते थे। कभी एक लाख रुपए तो कभी 50 हजार रुपए मायके से मंगवाते थे। रचना ने बताया कि पति मनोज और आरके अग्रवाल ने छोटे-छोटे सामान और रुपयों की मांग की आर के अग्रवाल की पत्नी ने शादी में मिला सारा सामान रख लिया। लगातार, दहेज की मांग होने पर रचना के मायके वाले परेशान हो गए और रुपए देना बंद कर दिया। तो रचना पर उसके ससुराल में अत्याचार होने लगा। साल 2020 में रचना को घर से मारपीट कर भगा दिया गया। इसके बाद साल 2020 में रचना ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ कोर्ट में केस किया। रचना का कहना है कि उसे मेंटेनेंस चाहिए। लेकिन यह लोग मेंटेनेंस देने के लिए तैयार नहीं हैं। जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा। वह धरने पर बैठी रहेगी। डॉ आरके अग्रवाल का कहना है कि मनोज ने रचना के साथ क्या किया यह नहीं मालूम। लेकिन उन पर जो आरोप लगा है। वह गलत है।

पीड़ित रचना
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply