Home > India > दिल्ली में बड़ा हादसा : ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 6 लोगों को कुचला, चार की हुई मौत

दिल्ली में बड़ा हादसा : ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 6 लोगों को कुचला, चार की हुई मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे 5 लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सीमापुरी के रहने वाले 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और शालीमार गार्डन के रहने वाले 45 वर्षीय राहुल हैं। हादसे में घायल तुलसी निकेतन के निवासी 16 वर्षीय मनीष और ताहिरपुर के रहने वाले 30 वर्षीय प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्य सुंदरम ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि सीमापुरी बस डिपो के पास डिवाइडर पर सो रहे लोगों पर ट्रक चढ गया है। सूचना मिलने पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खड़े ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। बाकी 2 का इलाज चल रहा है। आरोपी ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply