Home > Business > टाटा ब्लूस्कोप कंपनी में 19. 65% हुआ बोनस, 2500 रुपए की गुडविल अमाउंट भी मिलेगी

टाटा ब्लूस्कोप कंपनी में 19. 65% हुआ बोनस, 2500 रुपए की गुडविल अमाउंट भी मिलेगी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप कंपनी में शनिवार को बोनस हो गया है। यहां यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और मैनेजमेंट की तरफ से प्रबंध निदेशक अनूप त्रिवेदी ने बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए। 19. 65% बोनस कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसके अलावा 2500 रुपए गुडविल अमाउंट भी सभी को मिलेगा. 108 कर्मचारियों के बीच बोनस की रकम बांटी जाएगी. कुल बोनस 54 लाख 54 हजार 171 रुपए कर्मचारियों के बीच बांटा जाएगा। न्यूनतम बोनस 27 हजार 597 रुपए मिलेगा। गुडविल अमाउंट को मिलाकर न्यूनतम बोनस की राशि 30 हजार 97 रुपए बन रही है। अधिकतम बोनस 68558 रुपए मिलेगा। गुडविल की रकम 2500 रुपए जोड़ने पर अधिकतम बोनस 70915 रुपए मिलेगा। औसत बोनस 49 हजार 539 रुपए है। जो गुडविल अमाउंट के जोड़ने पर 52000 रुपए होगा। जल्द ही कर्मचारियों के खाते में रकम चली जाएगी।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

2 Responses

Leave a Reply