Home > Crime > उत्पाद विभाग ने सोनारी, कदमा परसुडीह और बागबेड़ा इलाके में छापामारी कर बड़े पैमाने पर पकड़ी अवैध शराब

उत्पाद विभाग ने सोनारी, कदमा परसुडीह और बागबेड़ा इलाके में छापामारी कर बड़े पैमाने पर पकड़ी अवैध शराब

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर शुक्रवार को सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू कपाली बस्ती, कदमा के शास्त्रीनगर, परसुडीह के सरजामदा और बागबेड़ा के घाघीडीह में छापामारी की। छापामारी में बड़े पैमाने पर अवैध शराब पकड़ी गई है। यह छापामारी अवैध शराब के बिक्री स्थलों पर हुई थी। इसमें 180 एमएल की मैकडॉवेल की 70 बोतल, 375 एमएल की मैकडॉवेल की 9 बोतल, 180 एमएल की रॉयल मून व्हिस्की 39 बोतल, 750 एमएल की किंग्स गोल्ड व्हिस्की 12 बोतल, गोवा किक व्हिस्की की 12 बोतल, क्रेजी रोमियो व्हिस्की की 7 बोतल और स्टर्लिंग बी सेवन की तीन बोतल बरामद हुई है। शराब की बिक्री करने वाले लोग फरार हो गए। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply