Home > Crime > नरगा के पास सड़क हादसे में घाटशिला के बांधडीह के रहने वाले दो व्यापारी घायल, एमजीएम में भर्ती

नरगा के पास सड़क हादसे में घाटशिला के बांधडीह के रहने वाले दो व्यापारी घायल, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाटशिला के बांधडीह के रहने वाले कालीचरण महतो और नाजिर महतो कि भाई को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कालीचरण महतो का पैर टूट गया है। नाजिर महतो को भी गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने पर उनके छोटे भाई मोती लाल महतो घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को 108 नंबर एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। मोती लाल महतो ने बताया कि कालीचरण महतो और नाजिर महतो दोनों अपने कारोबार के सिलसिले में नरगा पहुंचे थे और नरगा से आगे जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

घटना के बारे में बता रहा परिजन


You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply