Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के कचरा बस्ती में पेंटर ने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

उलीडीह थाना क्षेत्र के कचरा बस्ती में पेंटर ने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के पुरानी उलीडीह कचरा बस्ती के रहने वाले पेंटर बबलू मुंडा ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बबलू मुंडा की उम्र 53 साल के आसपास है। वह पेंटिंग का काम करता है। वह शहर के बाहर पेंटिंग का काम करता है। हफ्ते भर पहले छुट्टी पर घर आया था। दोपहर को उसने खाना खाने के बाद घर के ही बांस से दोपट्टा बांध कर फांसी लगा ली। ऐसा परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बबलू मुंडा को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सबको एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बबलू मुंडा के भगीना ने बताया कि बबलू मुंडा के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी हैं। घर में वही अकेला कमाने वाला था।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply