Home > Health > बोड़ाम के जामबनी में शौच के लिए घर से निकली युवती को हाथी ने पटक कर कर दिया घायल, एमजीएम में भर्ती + वीडियो

बोड़ाम के जामबनी में शौच के लिए घर से निकली युवती को हाथी ने पटक कर कर दिया घायल, एमजीएम में भर्ती + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के जामबनी में हाथी ने हमला किया है। गांव में शौच के लिए घर से निकली युवती शिवानी महतो को हाथी ने अपने चपेट में ले लिया और पटक कर घायल कर दिया। शिवानी महतो की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीण टूट पड़े और शोर मचाया। बीच बचाव में एक ग्रामीण भी घायल हुआ है। घटना के बाद युवती को घायल अवस्था में माचा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि शिवानी का दोनों पैर टूट गया है। शिवानी के पिता शंकर महतो ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और भुइयांडीह में किराए के मकान में रहते हैं। उनका परिवार गांव में रहता है। रविवार की रात बेटी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी हाथी आ गया और उसे सूंड़ में लपेट कर पटक दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तब हाथी उसे छोड़ कर भाग निकला। सोमवार को एमजीएम अस्पताल में घायल शिवानी का इलाज चल रहा है।

बोड़ाम में हाथी का हमला
You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply