Home > Jamshedpur > साकची बाजार में बना भगवान गणेश जी का आधार कार्ड युक्त पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, देखने वालों का लगा तांता

साकची बाजार में बना भगवान गणेश जी का आधार कार्ड युक्त पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, देखने वालों का लगा तांता

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची बाजार में इस बार गणेश जी का जो पंडाल बना है उसमें गणेश जी का आधार कार्ड लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस आधार कार्ड का नंबर 96789 54584 है। इस कार्ड में लगे बारकोड को स्कैन करने पर भगवान गणेश की तस्वीर के साथ पूरी जानकारी सामने आ जाती है। बुधवार को इस पंडाल को देखने वालों का तांता लगा हुआ है। पंडाल में भगवान गणेश को उनके ही आधार कार्ड में बैठाया गया है।
साकची में इस बार बना गणेश पूजा पंडाल शहर के अन्य पंडालों से अलग है। पंडाल में गणेश जी की मूर्ति की ऊंचाई 60 फीट रखी गई है। पंडाल की भी ऊंचाई 60 फीट है। पंडाल के अंदर भगवान गणेश बैठे हुए हैं। आधार कार्ड में इनका पूरा पता भी लिखा हुआ है। इनका पता श्री गणेश और पता महादेव कैलाश पर्वत टॉप फ्लोर नियर मानसरोवर लेक कैलाश है। पिन कोड में 000001 लिखा हुआ है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply