Home > Crime > जमशेदपुर: साकची में होमगार्ड जवान से मारपीट करने वाले आभूषण दुकानदार को पुलिस ने अब तक नहीं किया रिहा, चेंबर के लोग पहुंचे थाना

जमशेदपुर: साकची में होमगार्ड जवान से मारपीट करने वाले आभूषण दुकानदार को पुलिस ने अब तक नहीं किया रिहा, चेंबर के लोग पहुंचे थाना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: साकची बाजार में रविवार को गाड़ी ले जाने को लेकर आभूषण दुकानदार रिटेल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव संदीप बर्मन के साथ होमगार्ड सूरज कुमार झा का विवाद हो गया था। होमगार्ड का आरोप है कि संदीप बर्मन ने उनके साथ बदतमीजी की। धक्का-मुक्की पर उतर आए। होमगार्ड जवान सूरज कुमार झा के आवेदन पर साकची थाने में संदीप बर्मन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने संदीप वर्मन को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को रात चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी साकची थाना पहुंचे थे। उनके पुलिस अधिकारियों से बात हुई थी कि थाना पुलिस ने पीआर बांड पर संदीप बर्मन को छोड़ने की बात कही थी। इसके बावजूद अभी तक संदीप बर्मन को नहीं छोड़ा गया। इसे लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के लोग सोमवार को साकची थाना पहुंचे। चेंबर के अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने कहा कि थाने में अभी उनसे कोई बात करने वाला नहीं है। संदीप वर्मन का कुछ पता नहीं चल रहा। उन्हें अभी तक नहीं छोड़ा गया। कारोबारियों के साथ ऐसा होगा तो कैसे चलेगा।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply